IMD Rain Alert: भारत में दो चक्रवात इन 18 राज्यों में ला रहे भारी बारिश, कश्मीर से केरल तक चेतावनी जारी

IMD Rain Alert News Update: अगर आप उत्तर भारत, पूर्वोत्तर या दक्षिण भारत में रहते हैं, तो अगले कुछ दिनों के लिए मौसम से जुड़ी बड़ी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 राज्यों में 15 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह दो चक्रवात (Cyclone) हैं, जो इराक और बांग्लादेश से उठकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इनका असर जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक दिखाई देगा। किन राज्यों में होगी बारिश? आइए जानते हैं...

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 12 से 15 मार्च के बीच बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के भी आसार हैं।

IMD Rain Alert News Update

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बिहार, पश्चिम बंगाल और सातों पूर्वोत्तर राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा) में भी 11 से 15 मार्च तक भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में इस दौरान बर्फबारी भी हो सकती है।

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और माहे में 11 से 13 मार्च के बीच भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर स्कूल और कॉलेज भी बंद किए जा सकते हैं।

क्यों हो रहा है ऐसा मौसम परिवर्तन?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बदलाव दो चक्रवातों की वजह से हो रहा है। पहला चक्रवात इराक से आ रहा है, जो उत्तर भारत में बारिश लेकर आएगा। दूसरा चक्रवात बांग्लादेश से बढ़ रहा है, जो पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का कारण बनेगा। इन चक्रवातों के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

क्या करें?

अगर आप बारिश प्रभावित राज्यों में रहते हैं, तो अगले कुछ दिनों तक मौसम का ध्यान रखें। बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें, खासकर अगर आप उत्तर भारत या पूर्वोत्तर में हैं। तमिलनाडु और केरल के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+