'बीजेपी को वोट दिया तो', CM आतिशी ने दिल्ली की जनता को क्यों दी चेतावनी ?
Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज तीन महीने का समय बचा है। आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रतिदिन पदयात्रा कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली की सीएम आतिशी ने दिल्ली के हरि नगर विधानसभा में पदयात्रा की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक राज कुमारी भी मौजूद रहीं।
पदयात्रा के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने आतिशी का फूर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस क्रम में उन्होंने लोगों से बातचीत की साथ ही केजरीवाल का संदेश लोगों के बीच बांटा। सीएम ने इलाके की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की।

आतिशी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर बीजेपी को वोट दिया तो ये मुफ़्त बिजली-पानी, अच्छी शिक्षा-इलाज, मुफ़्त महिलाओं का बस सफ़र और मुफ़्त तीर्थ यात्रा बंद कर देंगे। वहीं अगर केजरीवाल जी को वोट दिया तो मुफ़्त बिजली-पानी, मुफ़्त शिक्षा-इलाज समेत सभी सुविधाएँ मिलती रहेंगी। इसलिए हम सभी का एक ही मक़सद होना चाहिए केजरीवाल जी को भारी बहुमत से फिर से मुख्यमंत्री बनाना।
आगे सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी की 22 राज्यों में सरकार है अगर वहाँ कोई बीमार हो जाये तो परिवार की माताओं-बहनों को अपने गहने गिरवी रखने पड़ते हैं, लेकिन यही अगर दिल्ली में कोई बीमार हो जाये तो उसका दिल्ली सरकार के अस्पतालों में लाखों रुपये का इलाज भी मुफ़्त होता है।












Click it and Unblock the Notifications