'अगर भाजपा सत्ता में आई तो 8-8 घंटे', विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं को दी चेतावनी

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी रणनीति पर काम रही है। आम आदमी पार्टी ने अभी से प्रचार का शंखनाद कर दिया है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ गए हैं। बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान दिल्ली की जनता बहुत उत्साहित दिखी। लोगों ने गले लगाकर उनके प्रति प्यार और सम्मान दिखाया।

इस क्रम में केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2014 में दिल्ली में 8-8 घंटे के पॉवर कट लगते थे, आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है और मुफ़्त बिजली मिलती है। मुझे 2014 की गर्मियां अच्छी तरह से याद हैं 8-8 घंटे के पॉवर कट लगते थे, आज 24 घंटे मुफ़्त बिजली आती है। ये सारे काम रोकना चाहते हैं, क्योंकि जिन 22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं अब वहां भी जनता मांग करने लगी है कि जब केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली दे सकता है तो तुम क्यों नहीं दे रहे।

Arvind Kejriwal

'BJP वालों ने आप नेताओं को जेल में डाला'

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2 साल में इन लोगों ने आम आदमी पार्टी के लोगों को एक-एक करके जेल में डाल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी इनको खूब फटकार लगाई। हम दिल्ली में जो काम कर रहे हैं वो पिछले 75 साल में देश में कहीं नहीं हुए, चाहे शिक्षा के काम ले लो, चाहे अस्पताल के काम ले लो। मुझे पता चला कि जब मैं जेल में था तो इन्होंने आपको खूब परेशान किया, सीवर खराब कर दिए, पानी रोक दिया। अब वापस आने के बाद मैंने टॉप स्पीड पर काम शुरु कर दिए हैं। सफाई, अस्पतालों में दवाईयां, टेस्ट सब शुरु करवा दिए हैं। मैं आ गया हूँ अब आप चिंता मत करना।

'अगर बीजेपी आ गई तो'

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीजेपी आ गई तो दिल्ली में 8-8 घंटे के Power Cut लगने शुरू हो जाएँगे। उत्तर प्रदेश तो दिल्ली के पास ही है, वहाँ 8-8 घंटे के पॉवर Cut लगते हैं, आप अपने रिश्तेदारों से फ़ोन कर पूछ लो। मुझे याद है हमारी सरकार आने से पहले 10-10 हजार बिजली के बिल आते थे, हमने सरकार में आने के बाद बिजली के बिल जीरो कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+