Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली मुख्य सचिव से मारपीट मामले में आईएएस फॉरम की केजरीवाल से लिखित माफी की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी के साथ आम आदमी पार्टी के विधायकों की कथित मारपीट मामले में आईएएस ज्वाइंट फॉरम ने अरविंद केजरीवाल से लिखित माफी की मांग की है। सोमवार को अफसरों ने घटना के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केजरीवाल से माफी मांगने को कहा। आईएएस ज्वाइंट फॉरम की पूजा जोशी ने कहा कि हम इस मामले में मुख्यमंत्री से लिखित माफी चाहते हैं लेकिन माफी के बजाय सीएम और डिप्टी सीएम मामले को मानने से ही इंकार कर रहे हैं। ये दिखाता है कि वो भी इस मामले में शामिल हैं।

आईएएस ज्वाइंट फॉरम की पूजा जोशी ने कहा कि हम इस मामले में मुख्यमंत्री से लिखित माफी चाहते हैं लेकिन माफी के बजाय सीएम और डिप्टी सीएम मामले को मानने से ही इंकार कर रहे हैं। ये दिखाता है कि वो भी इस मामले में शामिल हैं। एक हफ्ते पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हुई एक बैठक में दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने विधायकों के अपने साथ मारपीट होने की बात कही थी।

एक हफ्ते पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हुई एक बैठक में दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने विधायकों के अपने साथ मारपीट होने की बात कही थी। इसके बाद अफसरों ने मामले के लेकर कड़ा विरोध जता और हड़ताल का ऐलान किया था। ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान और देवली से विधायक प्रकाश जरवाल पर अरविंद केजरीवाल के घर हो रही बैठक में चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश की पिटाई करने के आरोप हैं।

ias forum

अंशु प्रकाश की शिकायत पर इस मामले में विधायकों खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। अंशु की शिकायत के बाद प्रकाश जरवाल अमानतुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों बीते बुधवार से न्यायिक हिरासत में जेल में है।

दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह खान को तीस हजारी कोर्ट ने न्यायायिक हिरासत में भेज दिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। दोनों विधायक बुधवार से न्यायिक हिरासत में हैं। गुरुवार को अदालत ने आप विधायकों की न्यायिक हिरासत को 14 दिन बढ़ा दिया था। इस समय दोनों विधायक तिहाड जेल में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+