देह व्यापार करने से पत्नी ने किया इनकार तो हैवान बना पति, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से ऐसे पकड़ा
दिल्ली। 6 अगस्त को पत्नी की गला घोटकर हत्या कर शव को सागरपुर इलाके में फेंकने वाले शख्य को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल भाग गया था। वारदात के 22 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी को पकड़वाने में सोशल मीडिया ने पुलिस का बहुत साथ दिया है।

क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि 6 अगस्त को साउथ-वेस्ट दिल्ली के सागरपुर थाना इलाके में फातिमा सरदार का शव मिला था। शव को बेड शीट और कंबल में लपेटकर एक प्लास्टिक बैग के अंदर पैक करके फेंका गया था। डीसीपी ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके लिए उन्होंने पांच हजार से अधिक पोस्टर छपवाकर इधर-उधर लगवाए। वॉट्सऐप पर भी फोट डालकर पहचान की अपील की। करीब 11 दिन बाद 17 तारीख को पुलिस के पास पश्चिम बंगाल के एक शख्स ने फोन किया और बताया कि वह इस महिला को जानता है। ये महिला उसकी पड़ोसन है जिसके बाद इस महिला के शव की शिनाख्त हो पाई।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी
फोन करने वाले शख्स ने महिला का नाम फातिमा सरदार बताया। उसकी शादी जलील शेख के साथ कुछ साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से दोनों वेस्ट दिल्ली के सागरपुर थाना जे-ब्लॉक में रहते थे। पुलिस ने मृतक के पति जलील को ढूंढने की कोशिश की तो वह नहीं मिला। पुलिस की जांच में ये पाया कि जब से महिला की लाश मिली है तब से उसके मोबाइल की लोकेशन पश्चिम बंगाल में है। पुलिस टीम को कई दिनों की मशक्कत के बाद पता चला कि जलील एक युवक को अपनी बाइक बेच रहा है और आधी पेमेंट कर चुका है जिसके बाद उस युवक को तलाश कर उसकी मदद से जलील को पकड़ा लिया।

क्या कहा पुलिस ने
डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि पूछताछ में जलील ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी फातिमा से जिस्मफरोशी का धंधा कराना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी उसको बार-बार मना कर रही थी और यही वजह है कि उसने उसका कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले जलील को मानव तस्कीर के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications