दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भारी कमी, 29-49 के बीच पहुंचा AQI, AAP प्रवक्ता बोलीं- और होगा सुधार
दिल्ली में दो दिवसीय जी20 का शानदार आयोजन हुआ। इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कई विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंचे। वहीं कल से बारिश भी हो रही है। बारिश होने से दिल्ली का मौसम बेहद सुहाना हो गया है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। खास बात है कि प्रदूषण में काफी कमी आई है।
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केजरीवाल सरकार के नेतृत्व में 2016 से 2022 तक प्रदूषण के स्तर में 30 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष इसमें और सुधार होने की उम्मीद है। दिल्ली में हरित आवरण अब ऊंचाई पर है। यही कारण है कि हम आज AQI 29-49 के बीच देख रहे हैं। उन्होंने इसके लिए डेटा भी शेयर किया है। जिसमें देखा जा रहा है कि किस जगह का एक्यूआई कितना है।
पूसा दिल्ली में प्रदूषण का स्तर
PM2.5- Good
PM10- Good
O3- Good
NO2- Good
SO2- Good
CO- Good
पंजाबी बाग दिल्ली में प्रदूषण का स्तर
PM2.5- Good
PM10- Satisfactory
O3- Good
NO2- Good
SO2- Good
CO- Good
आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अच्छी स्थिति में हैं। प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। जहां दिल्ली का प्रदूषण सबसे खरबा स्थिति में चला जाता था, वहीं अब अच्छी स्थिति में है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि ये सब अरविंद केजरीवाल के प्रयास से संभव हो पाया है।
यह भी पढ़ें- 'आपके कई निरीक्षणों के बाद भी भारत मंडपम के आसपास का इलाका बारिश में डूब गया', सौरभ भारद्वाज का LG पर तंज












Click it and Unblock the Notifications