'आपके कई निरीक्षणों के बाद भी भारत मंडपम के आसपास का इलाका बारिश में डूब गया', सौरभ भारद्वाज का LG पर तंज
Saurabh Bhardwaj on Delhi LG: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 की बैठक चल रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे हैं। लेकिन इस बीच कल शाम से इंद्र देव भी बरस रहे हैं। कल शाम से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी लग गया है। भारत मंडपम में जी-20 की बैठक हो रही है। इसके आसपास का मुख्य क्षेत्र पानी में डूब गया है।
दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि भारत मंडपम के आसपास का मुख्य क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने एलजी पर तंज कसते हुए कहा कि आपके 50 से अधिक निरीक्षणों के बाद यदि भारत मंडपम के आसपास का क्षेत्र डूब गया तो यह बहुत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि इतने निरीक्षण के बाद भी इलाका बारिश में डूब जाता है तो सिर झुका लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मंत्री के रूप में मेरा केंद्र के इस क्षेत्र पर नियंत्रण नहीं है। नहीं तो आपकी मदद करता एलजी सर। वहीं, दिल्ली के अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति हो गई है।
हालांकि, दो दिन पहले दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ था। बारिश होने की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन मौसम में करवट ले ली। कल शाम से ही बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि आज दिनभर बारिश होगी। लेकिन रूक-रूक कर होती रहेगी।
हालांकि, इस बारिश ने लोगों को बहुत राहत दी है। लोगों को उमस से निजात मिली है। इस बीच गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे। बारिश ने उमस के साथ-साथ गर्मी से भी राहत दी है। उधर, आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में मानसून अंतिम फेज में है, 15 सितंबर के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: 5 बड़े अस्पतालों को रखा गया अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications