Delhi Metro Holi के दिन बदले हुए समय पर मिलेगी, आठ मार्च को ट्रैवल से पहले DMRC अपडेट चेक करें
होली के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा, 8 मार्च को दोपहर ढाई बजे तक किसी भी लाइन पर ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।

दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैवल करने वाले लोगों की लाइफ लाइन है। फेस्टिवल के दिन बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे से मिलने और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की योजना बनाते हैं। ऐसे में सड़कों पर भीड़ और ट्रैफिक जाम में फंसने से बचने के लिए लोग दिल्ली मेट्रो का सहारा लेते हैं। होली के दिन भी लोग मेट्रो में घूमेंगे, लेकिन 8 मार्च की टाइमिंग में बदलाव हुआ है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में सोमवार को बताया कि आठ मार्च को दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। डीएमआरसी की अपडेट के अनुसार आठ मार्च को होली का त्यौहार है, लोग रंगों में सराबोर होंगे। ऐसे में सुबह से शुरू होने वाली मेट्रो के टाइम में बदलाव किया गया है।
DMRC के अनुसार दिल्ली मेट्रो ट्रेन आठ मार्च को सुबह के बजाय दोपहर 14.30 बजे के बाद संचालित की जाएगी। बयान में कहा गया कि होली के त्योहार के दिन, 8 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रैपिड/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 14.30 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।
दिल्ली मेट्रो ने बताया कि होली के दिन DMRC की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से 14.30 बजे सेवाएं बहाल की जाएंगी। इसके बाद सामान्य रूप से मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी। ट्रेन के अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 08 मार्च 2023 को 14.30 बजे के बाद ही शुरू होंगी। मेट्रो अधिकारियों ने सलाह दी है कि आठ मार्च को ट्रैवल से पहले DMRC की अपडेट जरूर चेक करें।
Services will resume at 14.30 hrs from terminal stations on all lines and will continue normally thereafter. In addition, Metro Feeder bus services will also resume after 14.30 hrs on 08th March 2023: DMRC
— ANI (@ANI) March 6, 2023
स्मार्टफोन और एंड्रॉयड फोन यूजर डीएमआरसी के आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से रियल टाइम अपडेट हासिल करर सकते हैं। येलो, मैजेंटा, ग्रीन रेड जिस भी लाइन पर आपको सफर करना हो, यात्रा शुरू करने का स्टेशन और गंतव्य का चुनाव करने के बाद आपके सामने ट्रेन की अपडेट दिखेगी। इसकी मदद से आप त्योहार को पूरा एंजॉय कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications