Delhi Rains: दिल्ली में भारी बारिश, 10 फ्लाइट्स डायवर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Delhi Rains: दिल्ली में पिछले कुछ घंटों तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या है। ऐसे में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। घने बादल और अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली करीब 10 फ्लाइट्स अब तक डायवर्ट की जा चुकी हैं। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और जलभराव की संभावना वाली जगहों पर मुद्दों का समाधान करने के लिए कहा है, जिसमें कोचिंग सेंटर वाले क्षेत्र भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐस में कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर जलभराव की समस्या कई जगह है। जिन स्थानों पर लंबे ट्रैफिक जाम के साथ भारी जलभराव देखा गया है उनमें आयकर कार्यालय (आईटीओ) जंक्शन, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड और मोती बाग फ्लाईओवर शामिल हैं। मिंटो ब्रिज के नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया है और चांदनी चौक के वीडियो में दुकानदारों का सामान इलाके में जमा हुए पानी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।

Delhi Rains

भारी बारिश के बीच बुधवार शाम दिल्ली जाने वाली कम से कम 10 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। मौसम कार्यालय ने शाम 7 बजे के आसपास कहा कि दिल्ली में चारों दिशाओं में बादल छाए हैं। मौमस विभाग के पूर्वनुमान में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में दो घंटे तक लगातार बारिश होने की उम्मीद है।

जलभराव की समस्या को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और जलभराव की संभावना वाली जगहों पर मुद्दों का समाधान करने के लिए कहा है, जिसमें कोचिंग सेंटर वाले क्षेत्र भी शामिल हैं।

सब्जी मंडी इलाके में घिरा घर
इसके अलावा उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में मूसलाधार बारिश के दौरान एक घर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें रात 8:57 बजे एक घर के ढहने की सूचना मिली थी। पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और एक व्यक्ति को मलबे से निकाला गया. उन्‍होंने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

गाजीपर इलाके मां बेटे की मौत
गाजीपुर इलाके में ये घटना हुई। जहां 22 साल की तनुजा और उसका तीन साल का बेटा प्रियांश गाजीपुर इलाके में खोड़ा कॉलोनी के पास सप्ताहिक बाजार गए थे। रात करीब आठ बजे दोनों फिसलकर एक नाले में गिर गए। अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों और क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+