दिल्ली में देर रात हुई ओलावृष्टि, बारिश ने गिराया राजधानी का तापमान

नई दिल्ली, 26 फरवरी: दिल्ली में शुक्रवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बादल गरजे और हल्की बारिश हुई। दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में ये बारिश देखने को मिली। देर रात 11 बजे के करीब दिल्ली में फिर बारिश तेज हुई और ओले गिरे। माना जा रहा है कि बारिश और ओले गिरने से तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है।

heavy rain and massive hailstorm in several parts of Delhi

दिल्ली के साथ ही नोएडा में बारिश हुई। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका, उत्तम नगर इलाके में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं देर रात दिल्ली कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा भी चल रही थी, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि इस कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जरूर धीमा पड़ा। लोग सोशल मीडिया पर ओले गिरने की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

मौसम विभाग की ओर से पहले यह कहा गया था कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजधानी का मौसम बदलेगा और शुक्रवार शाम और रात में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के शनिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है और दिन में ठंड महसूस होगी। रविवार से मौसम साफ हो जाएगा। शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+