एक्जिट पोल से डरी बीजेपी ने गोयल के बदले हर्षवर्धन को बनाया सीएम उम्मीदवार

harshvardhan
नयी दिल्ली। दिसंबर में दिल्ली में विदानसभा चुनाव होने है। कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई के बीच आम आदमी पार्टी ने आकर इसे त्रिकोणीय लड़ाई कर दी है। दिल्ली में बीजेपी के सशक्त नेता पार्टी अध्यक्ष विजय गोयल पिछले कई सालों से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बैठने का सपना देख रहे है, लोकिन उनका ये सपना उस वक्त चूर चूर हो गया जब पार्टी ने उनकी जगह डॉ हर्षवर्धन को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की बात कही।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ हर्षवर्धन को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने का फैसला किया है। दरअसल ये बीजेपी एक एक्जिट पोल से डर गई है। इसी पोल के डर से उनसे गोयल को किनारा कर हर्षवर्धन को आगे करने का फैसला किया है। एग्जिट पोल में कहा गया है कि अगर दिल्ली में मुख्य विपक्षी पार्टी विजय गोयल के नेतृत्व में उतरती है तो उसे सत्ता हासिल करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी चुनाव में ऐसे नेता के साथ मैदान में उतरना चाहती है जिसकी छवि साफ सुथरी हो। डॉ हर्षवर्धन एक सर्जन है और उनपर कोई आरोप नहीं हैं, इसलिए पार्टी ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। हर्षवर्धन को आगे करने के फैसले के साथ ही विजय गोयल अब पूरी तरह से सीएम की दौड़ से बाहर हो चुके है। गौरतलब है कि पार्टी ने इस साल फरवरी में विजय गोयल को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन उनके आठ महीने के कार्यकाल में पार्टी में आपसी मतभेद और गुटबाजी बढ़ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+