प्रेमिका के पति को मारने के लिए युवक ने अपनाया ऐसा तरीका, जो पहले कभी नहीं हुआ

जहरीले इंजेक्शन से हत्या का यह दिल्ली में पहला मामला है। इस तरह का एक मामला 1978 में लंदन में सुर्खियों में आया था, जब बीबीसी के पत्रकार को मारने के लिए ऐसा तरीका अपनाया गया था।

नई दिल्ली। प्रेमिका के पति को मारने के लिए जिम ट्रेनर ने एक ऐसा तरीके का इस्तेमाल किया, जो राजधानी दिल्ली में पहले कभी नहीं इस्तेमाल किया गया। ऐसा अभी तक सिर्फ फिल्मों में ही देखा जाता था, या फिर कुछ मशहूर लोगों को मारने के लिए ये तरीका इस्तेमाल किया गया। उसने प्रेमिका के पति को मारने के लिए उसकी गर्दन में जहरीली सुंई चुभोई।

प्रेमिका के पति को मारने के लिए युवक ने अपनाया ये तरीका

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शनिवार शाम को एक प्राइवेट बैंक में कैशियर रवि कुमार (28) शनिवार शाम को बाहर घूम रहे थे। शाम सात बजे वो सदर बाजार में एक सिनेमा पर पहुंचे तो उनको गर्दन में कुछ चुभता हुआ लगा। उन्होंने हाथ से देखा तो गर्दन पर खून था। देखते ही देखते रवि बेहोश हो गए। उनके साथ मौजूद सहकर्मी और कुछ लोगों ने हमलावर को दबोच लिया, जिसने अपना नाम प्रेम सिंह बताया। पुलिस ने जब प्रेम से पूछताछ की तो जो उसने बताया वो पुलिस के लिए भी होश उड़ाने वाला है। बेहोशी की हालत में रवि को अस्पताल ले जाया गया। आईसीयू में 24 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़वने के बाद रविवार को रवि ने दम तोड़ दिया।

प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक फिजियोथेरपिस्ट है। उसने बताया कि उसने रुपए लेकर ये हत्या की, जिसके लिए मृतक रवि की पत्नी से शादी की चाह रखने वाले जिम ट्रेनर अनीश यादव ने उसे पैसा दिया था। प्रेम ने डेढ़ लाख रुपए में ये सुपारी ली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक रवि कुमार (28) दिल्ली के प्रतापनगर में रहता था। उसकी शादी हाल ही में हुई थी। जिस लड़की से रवि की शादी हुई तो जिम ट्रेनर के साथ कॉलेज में पढ़ी है। अनीश ने कॉलेज के दौरान भी कई बार लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उसने इंकार कर दिया। लड़की के शादी करने पर अनीश ने भी शादी कर ली लेकिन अपनी बीवी को उसने छोड़ दिया और पुराने प्यार को पाने के लिए रवि को रास्ते से हटाने का तरीका ढूंढ़ने लगा। इस काम में उसे रवि के पड़ोसी प्रेम का साथ मिला। अनीश से रुपए लेकर प्रेम ने जहरीला इंजेक्शन देकर रवि को मारने का प्लान बनाया ताकि पुलिस भी मामले में उलझ जाए और इसे एक हादसा ही समझे।

जहरीले इंजेक्शन से हत्या का यह दिल्ली में पहला मामला है। इस तरह का एक मामला 1978 में लंदन में सुर्खियों में आया था, जब बीबीसी के पत्रकार को मारने के लिए ऐसा तरीका अपनाया गया था। 2011 में जर्मनी में भी इस तरह से जहरीले इंजेक्शन के जरिए हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस इसे दिल्ली में इस तरह का पहला मामला मान रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले के और सुराग तलाशना शुरू कर दिया है।
पढ़ें- बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को फावड़े से काटा, दफनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+