ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस: वाराणसी से पकड़े गए नाबालिग बेटे ने बताया उसने क्यों की हत्या
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी के डबल मर्डर केस के आरोपी बेटे को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। गौड़ सिटी -2 के 11 एवेन्यू में मां-बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी गई। अपनी मां और छोटी बहन की निर्ममता से हत्या करने के बाद आरोपी नाबालिग बेटा बाथरूम के रास्ते से फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद बेटे से बताया कि आखिर उसने किसी वजह से मां और बहन की निर्ममता से हत्या की।

बैट और कैंची से की हत्या
पुलिस के मुताबिक लड़के ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने बैट से पीट-पीट कर मां और बहन की हत्या की और फिर कैंची की मदद से उनका गला रेत दिया। मां के चेहरे पर भी कैंची से कई वार किए और उनके शव को रजाई से ढक कर वहां से फरार हो गया।

पढ़ाई के लिए डांटती थी इसलिए कर दी हत्या
आरोपी लड़के ने जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मां उसे पढ़ाई के लिए डांटती थी। उसकी मां उससे ज्यादा उसकी छोटी बहन को प्यार करती थी। घटना वाले दिन भी उसकी मां से उसे पढ़ाई के लिए टोका था, जिसकी वजह से वो काफी गुस्सा था। इसी गुस्से की वजह से उसने अपनी मां पर पहले बैट से हमला किया। जैसे ही बहन जग गई तो उसने बहन पर भी हमला कर दिया। वो इतने पर ही नहीं माना और तसल्ली करने के लिए उससे कैंची और पिज्जा कटर से मां और बहन पर हत्या कर मौत की पुष्टि की।

मोबाइल छिन जाने से था नाराज
पुलिस के मुताबिक आरोपी पढ़ने में बेहद कमजोर था। पूरा-पूरा दिन को पढ़ाई करने के बजाए मोबाइल में व्यस्त रहता था, जिसकी वजह से उसके पिता ने उसका मोबाइल छीन लिया था। लड़के ने फेसबुक पर तीन-तीन प्रोफाइल बना रखी थी, जिस पर वो पूरा दिन लगा रहता था। इसी वजह से घरवालों ने उसका मोबाइल कुछ दिन पहले छीन लिया था। नाबालिग इस बात से भी नाराज था। उसे लगता था कि उसकी मां उससे प्यार नहीं करती है। घटना वाले दिन भी मां ने पढ़ाई को लेकर उसकी पिटाई की थी।

वाराणसी से पकड़ा गया
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मां और बहन की हत्या करने के बाद आरोपी नाबालिग बेटा घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए बैग में भरकर टैक्सी से दिल्ली स्टेशन पहुंचा। दिल्ली रेलवे स्टेशन से उसने लुधियाना के लिए ट्रेन ली, फिर वो वहां से चंडीगढ़ चला गया और वहां फिर बस से शिमला से चंडीगढ़ और फिर वहां से रांची चला गया। फिर उसने रांची से दिल्ली के लिए ट्रेन ली और मुगलसराय पर उतर गया। उसने रास्ते में किसी के फोन से पिता को फोन किया। पुलिस ने इसी फोन की मदद से उसका लोकेशन निकालकर उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications