दिल्ली सरकार ने मानसून में बाढ़ को रोकने के लिए यमुना नदी की सफाई शुरू की, मंत्री सौरभ ने किया मुयाअना

दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार लोकसभा चुनाव 2024 के बाद आचार संहिता निस्‍प्रभावी होते ही युद्ध स्‍तर पर काम शुरू कर दिया है। दिल्‍ली में मानसून आने से पहले यमुना नदी की सफाई का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार शाम को चल रहे काम का निरीक्षण किया।

दिल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा हमारा लक्ष्य भारी बारिश शुरू होने से पहले शहर में बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए तैयारियां पूरी करना है। उन्‍होंने कहा पिछली बार भारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से जलस्तर तेजी से बढ़ा था।

delahi yamuna

उन्‍होंने बताया बाढ़ को रोकने के लिए आईटीओ बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। पानी के साथ गाद बह जाए, इसके लिए पायलट कट बनाए गए हैं। आम आदमी पार्टी का दावा है कि भारी बारिश के बावजूद यमुना नदी में बाढ़ नहीं आएगी।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सिंचाई एवं सिल्ट विभाग पिछले तीन महीने से लगातार काम कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यमुना में चाहे जितना भी पानी आए, वह सड़कों पर नहीं आएगा। इसके साथ ही मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया हरियाणा के सहयोग से बैराज की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। भारद्वाज ने भरोसा जताया कि इस बार यमुना में बाढ़ नहीं आएगी और इसका असर दिल्ली में नहीं दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+