गोपाल राय का दावा- चार जून को जनता के अच्छे दिन आएंगे और पीएम मोदी के अच्छे दिन जाएंगे
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को कहा अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का हम सबको बेसब्री से इंजतार है।
इसके साथ ही आप सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने इन्होंने (BJP) अरविंद केजरीवाल को जेल में इसलिए डाला ताकि वे प्रचार न कर सकें लेकिन अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं और जिन लोगों ने उन्हें प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया वो लोग जेल के बाहर हैं। इस बार चुनाव जनता लड़ रही है और वो इस तानाशाही का जवाब देंगे।

गुरुवार को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 'जेल का जवाब वोट से''अभियान के तहत संकल्प सभा की। जिसमें गोपाल राय ने कहा कि चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। उस दिन देश की जनता के अच्छे दिन आएंगे और मोदी जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications