दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर की ये डिमांड
Delhi Pollution: दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर कृत्रिम बारिश कराने का अनुरोध किया है। इस क्रम में गोपाल राय ने कहा कि तीसरी बार केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कृत्रिम वर्षा (Artificial Raining) कराने की मांग की है और जल्द से जल्द बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।
दरअसल, दिल्ली में बारिश कराने के लिए कुछ एजेंसियों के परमिशन की इजाजत लेनी होगी, जो केंद्र सरकार के अधीन है। इसलिए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने मांग की है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डीजीसीए, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, एसपीजी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, आईएमडी और अन्य संबंधित एजेंसियों सहित सभी संबंधित विभागों के साथ यथाशीघ्र बैठक करने की अपली की है। पत्र में लिखा है की क्लाउड सीडिंग को लागू करने के प्रयासों के समन्वय पर ध्यान केंद्रित करने और आपातकालीन उपाय के रूप में इसकी व्यवहार्यता का मूल्यांकन करने के लिए बैठक आयोजित किया जाना चाहिए।

दीवाली के ठीक बाद दिल्ली सरकार Artificial Rain के जरिये दिल्ली में Pollution को कुछ हद तक कम करने की कोशिश करने में लगी है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की अनुमति लेनी पड़ेगी। इसलिए गोपाल राय ने आर्टिफिश्यिल रेनिंग के लिए संयुक्त बैठक बुलाकर आम सहमति बनाने की मांग की है।
वहीं, दिपावली के बाद पटाखो के धुएं से दिल्ली की हवा जहरीली हो जाएगी, इसलिए कृत्रिम बारिश ही Pollution को कम करने का एक उपाय है। फिलहाल इसके लिए अलग अलग विभागों से अनुमति नहीं मिल पाई है। इस संबंध में पर्यावरण मंत्री ने तीसरी बार पत्र लिखकर दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की परमिशन दिलाने की मांग की है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि आर्टिफिशियल रेनिंग को लेकर पिछले साल IIT Kanpur ने एक प्रजेंटेशन दिया था। लेकिन इसमें कई अर्चनें सामने आ रही थीं। बता दें कि डेढ़ महीने पहले भी गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा था। दीवाली की दस्तक से पहले दिल्ली में एक्यूआई लेवल बढ़ने लगा है। इसलिए उचित कदम उठाने की मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications