दिल्ली में आज से शुरू हुआ Anti-Dust Campaign, गोपाल राय करेंगे वजीरपुर हॉट स्पॉट का औचक निरीक्षण
Gopal Rai: सर्दियों के दौरान राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। केजरीवाल सरकार ने बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए पहले ही विंटर एक्शन प्लान बनाकर तैयार कर लिया और ग्रीम वॉर रूम की शुरुआत भी कर दी थी। तो वहीं, अब पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज से एंटी डस्ट अभियान की शुरुआत कर दी है।
एंटी डस्ट अभियान की शुरुआत दिल्ली सरकार के विंटर एक्शन प्लान के तहत की गई है। इस संबंध में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी डस्ट अभियान 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस अभियान के तहत पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज वजीरपुर इलाके में हॉट स्पॉट का औचक निरीक्षण करेंगे।

आपको बताते चले कि एंटी डस्ट अभियान को लेकर दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री ने अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की थी। इस संबंध में उन्होंने खुद जानकारी देते हुए बताया था कि Winter Action Plan के तहत सात अक्टूबर से सात नवंबर तक एंटी डस्ट कैंपेन चलाएगी केजरीवाल सरकार। इस अभियान के तहत पूरी दिल्ली में 13 विभागों की 591 टीमें की गई तैनात।
बता दें कि बैठक के दौरान गोपाल राय ने निर्देश दिया थे कि कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण संबंधी जारी 14 दिशा निर्देशों का पालन जरूर किया जाना चाहिए। इसका उल्लंघन कतई ना होने पाए। जो भी इसका उल्लंघन करे उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को भी तैनात किया गया है।
इसके अलावा 520 स्प्रिंकलर, 258 मोबाइल एंटी स्मॉग गन को तैनात किया गया है। गोपाल राय ने कहा कि विंटर एक्शन प्लान को दिल्ली में लागू कर दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग ग्रीन वॉर रूम से की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications