भाजपा हमारे खिलाफ षड़यंत्र कर रही है, आप को खत्म करना चाहती है: गोपाल राय

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन मिलने के बाद गोपाल राय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

गोपाल राय ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को ED का नोटिस इस बात को दर्शाता है कि भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है भाजपा इसलिए ED के माध्यम से केजरीवाल जी को गिरफ्तार करना चाहती है।

gopal rai

गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से ईडी ने नोटिस जारी किया है वह इस बात को दर्शा रहा है कि सभी सवालों के जवाब देने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी का जो केंद्र की सरकार का आम आदमी पार्टी को खत्म करने का षड़यंत्र अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए बिना पूरा नहीं होने वाला है।

हमारी सरकार बनने के बाद से ही अरविंद केजरीवाल को कैसे खत्म किया जाए, आम आदमी पार्टी को कैसे खत्म किया जाए, इसको लेकर षड़यंत्र चलता रहा। अब भाजपा के लोग ईडी के माध्यम से उस गिरफ्तारी की तैयारी कर रहे हैं। गिरफ्तारी क्यों करना चाहते हैं, भाजपा के नेता जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया जी को लेकर जो फैसला आया है, उनकी जमानत जब्त की गई है, इसलिए अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होंगे। कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है उस वजह से अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होंगे।

गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के लोगों के लिए काम कर रही है। देश के भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। मुझे खबर मिली है कि लोगों को अलर्ट आ रहे हैं विपक्ष के नेताओं से यह आश्चर्यजनक है, फोन हैक करने के लिए एप्पल की ओर से अलर्ट आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी इन हालातों में डटकर लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+