प्रदूषण को लेकर गोपाल राय की भाजपा दो टूक, या तो मदद करें नहीं तो चुप रहें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। गोपाल राय ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि या तो भाजपा दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार का साथ या फिर चुप रहे।

गोपाल राय ने कहा BJP से कहना चाहता हूँ, या तो प्रदूषण कम करने में दिल्ली सरकार के कामों में मदद करे, या चुप रहे। बारिश और हवा के बाद दिवाली के दिन प्रदूषण का स्तर काफ़ी कम हो गया था। पर भाजपा के उकसाने पर दिल्ली और आस पास पटाखों के प्रयोग से फिर बढ़ गया है।

gopal rai

आज से दिल्ली के अंदर Mobile Anti - SMOG Gun की संख्या बढ़ा दी गई है, और हॉटस्पॉट्स के अलावा हर विधान सभा में एक एक Mobile Anti - SMOG Gun, जिससे Dust pollution को कम किया जा सके। भाजपा की यूपी-हरियाणा और केंद्र में सरकार है, वो क्या कर रहे हैं? केंद्र के पर्यावरण मंत्री क्या कर रहे हैं।

भाजपा ने कल क्यों पटाखे फोड़े? कल तो कोई त्यौहार नहीं था।BJP से कहना चाहता हूँ, या तो प्रदूषण कम करने में दिल्ली सरकार के कामों में मदद करे, या चुप रहे। बारिश और हवा के बाद दिवाली के दिन प्रदूषण का स्तर काफ़ी कम हो गया था। पर भाजपा के उकसाने पर दिल्ली और आस पास पटाखों के प्रयोग से फिर बढ़ गया है।

वहीं दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पूरी दिल्ली में विशेष पानी के छिड़काव के अभियान की शुरुआत। इस अभियान के तहत आज दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं के लिए एन्टी स्मॉग गन रवाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+