दिल्ली में प्रदूषण को लेकर गोपाल राय ने भाजपा को आड़े हाथ लिया
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए गोपाल राय ने कहा कि अगर भाजपा इसी समय काम कर लेती तो भी ये नौबत नहीं आती।
भाजपा की सरकारों के निकम्मेपन की मार दिल्ली झेल रहा है। दिल्ली सीएनजी की बसें सड़क पर दौ़ा रही है लेकिन डीजल की बसें आज भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारें दौड़ा रही हैं। उनकी मार दिल्ली झेल रही है।

दिल्ली के अंदर जेनरेटर सेट नहीं हैं। लेकिन यूपी और हरियाणा के भीतर जेनरेटर सेट के धुंओं की मार दिल्ली झेल रहा है। दिल्ली के अंदर जो काम हुए हैं अगर भाजपा के लोग इसी समय इतना काम कर दें तो उशसे भी भाजपा का काफी भला हो जाएगा।
जिस तरह से दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है उसे देखते हुए एक बार फिर से दिल्ली में ऑड-इवन की वापसी हुई है। गोपाल राय ने कहा कि 13 से 20 नवंबर के बीच ऑड-इवन लागू होगा। एक हफ्ते बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दिवाली में दिल्ली का प्रदूषण बढ़ सकता है। यही वजह है कि सरकार पहले से ही इस तरह के कदम उठा रही है ताकि प्रदूषण कम हो।
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर पूरे 365 दिन प्रदूषण को कम करने के लिए काम हो रहा है। केजरीवाल सरकार ने ईवी पॉलिसी, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया, ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने का काम किया, पॉल्युटिंग यूनिट्स को शिफ्ट किया गया, 24 घंटे इलेक्ट्रिक की सप्लाई की जा रही है।
गोपाल राय ने कहा कि 2015 में 109 दिन एयर क्वालिटी पुअर नहीं रहती थी जबकि 2023 में 206 दिन एयर क्वालिटी पुअर नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications