110 गज जमीन के लिए बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां-बाप की हत्या, सूटकेस में डालकर नहर में बहाया

Delhi news, दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक डबल मर्डर का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपनी प्रेमी की मदद से अपने मां-बाप की न सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उनकी डेडबॉडी को सूटकेस में पैक करके बहते हुए नाले में फेंक आए। लेकिन ड्रेन में सूटकेस के फंस जाने से इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रॉपर्टी हड़पने के लिए दिया वारदात को अंजाम

प्रॉपर्टी हड़पने के लिए दिया वारदात को अंजाम

डीसीपी सेजू पी. कुरुविला ने मीडिया को जनाकारी देते हुए बताया कि जागीर कौर (47) और उनके पति गुरुमीत कौर (50) निलोठी एक्सटेंशन में रहते थे। इनकी बेटी देविंदर कौर उर्फ सोनिया की शादी हो चुकी है। उसके 6 और 5 साल के दो बच्चे है। लेकिन वह पिछले एक साल से अपने पति और बच्चों से अलग लखनऊ के गोमती नगर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। दरअसल, देविंदर कौर की नजर अपने मां-बार की 110 गज की प्रॉपर्टी को हड़पने पर थी। देविंदर कौर उर्फ सोनिया इस प्रॉपर्टी को अपने नाम करना चाहती थी, लेकिन मां-बाप इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी के चलते सोनिया ने अपने मां-बाप को रास्त से हटाने के लिए साजिश रची।

पहले पिता, फिर मां की हत्या

पहले पिता, फिर मां की हत्या

10 फरवीर को जागीर कौर अपने पिता की मौत की खबर मिली। जिसे सुनकर जागीर कौर अपने घर जालंधर चली गई। 21 फरवरी को साजिश के तहत सोनिया ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पिता गुरुमीत कौर की हत्या कर दी। बता दें कि 2 मार्च को जागीर कौर पंजाब से दिल्ली लौट आई। इस बात की जानकारी सोनिया ने विक्रम को दे दी, जिसके बाद वह भी लखनऊ से दिल्ली पहुंच गया।

चाय में मिलाया नशीला पर्दाथ

चाय में मिलाया नशीला पर्दाथ

सोनिया ने अपनी मां की चाय में नशीला पर्दाथ मिलाकर पीला दी। रात को विक्रम अपने दोस्त के साथ घर पहुंचा और गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सूटकेस में डालकर उसी नाले में ठिकाने लगा दिया, जहां पिता के शव को फेंका था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सोनिया और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिसिंग कंप्लेंट कराकर फंसी

मिसिंग कंप्लेंट कराकर फंसी

बता दें कि 8 मार्च को सैयद नांगलोई गांव के नजदीक नाले में महिला का शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और मिसिंग कंप्लेंट को पता किया। जिसमें 4 मार्च को पश्चिम विहार में सोनिया के द्वारा अपने माता-पिता की मिसिंग कंप्लेंट कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस हत्या में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने सोनिया से पूछताछ की जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने सोनिया और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+