Delhi: एक पॉलिथीन में सिर, दूसरे में धड़ के सैकड़ों टुकड़े...गीता कॉलोनी में श्रद्धा वॉकर से भी क्रूर हत्या

Geeta Colony flyover Murder Case: दिल्ली की गीता कॉलोनी में एक फ्लाईओवर के पास पॉलिथीन में बंद महिला के शव के सैकड़ों टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बुधवार सुबह आई इस खबर ने एक बार फिर से श्रद्धा हत्याकांड की याद दिला दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। 50 से अधिक पुलिस के जवान तलाशी में जुटे हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने दी घटना की जानकारी (Geeta Colony flyover Dead Body)
सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो काले पॉलिथीन बैग मिले हैं। एक पॉलिथीन में शरीर का सिर का हिस्सा है और वहीं दूसरे पॉलिथीन में शरीर के धड़ के सैकड़ों टुकड़े हैं। लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है।

Geeta Colony flyover Murder Case

डीसीपी ने दी इस घटना की जानकारी
वहीं डीसीपी कलसी ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कोतवाली पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव की पहचान करने के लिए जांच चल रही है। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और अपराध टीम मौके पर है। कलसी ने कहा ऑर्थो फोरेंसिक मृतक के लिंग का सत्यापन करेगा और अन्य सबूतों के लिए क्षेत्र में तलाश जारी है।

श्रद्धा वाकर मामले की भयावह यादें ताजा कर दीं (Geeta Colony flyover Dead Body)
इस घटना ने श्रद्धा वाकर मामले की भयावह यादें ताजा कर दी है। जिसने पिछले साल देश को हिलाकर रख दिया था। पिछले साल मई में, श्रद्धा वॉकर के 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया, उसके शरीर को 30 से अधिक हिस्सों में काट दिया और अगले दो-तीन महीने तक उन्हें महरौली वन क्षेत्र में फेंकता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+