लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मन 'बंबीहा गैंग' की करतूत, बिजनेसमैन के घर पर की 8 बार फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Delhi Bambiha Gang Firing: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रतिद्वंद्वी बंबीहा गैंग के सदस्यों ने एक कारनामें को अंजाम दिया है। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,जिसमे बंबीहा गैंग के बदमाश दिल्ली में एक व्यवसायी के आवास पर गोलीबारी करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में बाइक सवार दो लोगों को कारोबारी के घर के बाहर खड़े देखा जा सकता है। महज कुछ सेकंड बाद, उनमें से एक व्यक्ति ने घर के भीतर एक चिट फेंकता है, जिसमें 'बंबीहा गैंग' लिखा था। इसके तत्काल बाद, वीडियो बंद होने से पहले आरोपी ने घर पर 8 बार गोलियां चलाईं।

delhi news jpg

रंगदारी से जुड़ा मामला

अधिकारियों ने मुताबिक कि यह वारदात 26 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रानी बाग में रात करीब 8.40 बजे हुई थी। शूटर ने गोलीबारी का वीडियो भी बनाकर यूएसए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शूटर बिलाल अंसारी (22) और शुहेब (21) ने कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए फायरिंग की थी।

पुलिस को मिली थी टिप

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को 28 और 29 अक्टूबर की दरमियानी रात अलर्ट किया गया था कि शूटर अपने साथियों से मिलने के लिए दिल्ली के काकरोला इलाके में जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद, पुलिस ने सुबह करीब 2:15 बजे नजफगढ़ की ओर काकरोला ड्रेनेज रोड के पास नाकाबंदी की थी।

बदमाशों ने चलाई पुलिस वालों पर गोली

जब शूटर बाइक से वहां में पहुंचे ,तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। हालाँकि, उन्होंने यू-टर्न लेने का प्रयास किया, लेकिन फिसल कर गिर गए। जब पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया, तो एक शूटर ने अपनी पिस्तौल निकालकर अफसरों पर गोली चला दी। इसके बाद, पुलिस बल अपनी आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसके दौरान कथित तौर पर एक आरोपी को पैर में गोली लग गई। बहरहाल पुलिस ने बदमशों के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक सिंगल-शॉट बन्दूक और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा भी करेंगे राजनीति? मामा राहुल ने दीपावली पर करवाई सॉफ्ट लांचिंग, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+