Gangster Deepak Boxer: दिल्ली पुलिस दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से दिल्ली लेकर आई
Gangster Deepak Boxer: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से लेकर दिल्ली पहुंची है। दीपक पर हत्या समेत कई केस दर्ज हैं।

Gangster Deepak Boxer: गैंगस्टर दीपक बॉक्सर जिसे मैक्सिको में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने हिरासत में लिया था, उसे लेकर पुलिस आज भारत पहुंच चुकी है। दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से आज दिल्ली लाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर जब दीपक बॉक्सर पहुंचा तो यहां पर स्पेशल से के स्पेशल एसपी एचजीएस धालीवाल मौजूद थे। बता दें कि दीपक बॉक्सर लंबे समय से फरार था, उसपर बिल्डर की हत्या समेत कई केस दर्ज हैं। दीपक बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि लॉरेंस ने ही दीपक को मैक्सिको भागने में मदद की थी।
दीपक बॉक्सर को दिल्ली जाए जाने पर धालीवाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह हमारे लिए बड़ी सफलता है, पहली बार किसी अपराधी मैक्सिको जैसे देश से भारत लाया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गैंगस्टर दीपक बॉक्सर पर नजर रख रही थी, कई महीनों से उसका पीछा किया जा रहा था। दिल्ली-एनसीआर में इससे बड़ा गैंगस्टर नहीं है। इस केस पर कई टीमों ने काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications