G-20 Summit: दिल्ली में 8-10 सितंबर तक ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर रहेगी रोक, जानें किन-किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

G-20 Summit: दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बीच एक और बड़ा फैसला लिया गया है। जी-20 समिट के दौरान 8-10 सितंबर के बीच दिल्ली में ऑनलाइन फूड डिलीवरी की अनुमति नहीं मिलेगी।

इस दौरान दिल्लीवासी ऑनलाइन फूड ऑर्डर नहीं कर सकेंगे। डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते ऑनलाइन फूड की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने कहा कि किसी भी तरह की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। चाहे वो फूड हो या अन्य सामानों की डिलीवरी, इस पर रोक रहेगी।

G-20: दिल्ली में 8-10 सितंबर तक ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर रोक

हालांकि, दिल्ली में लॉकडाउन की अटकलों को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस ने घोषणा की कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान कोई लॉकडाउन नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रिय दिल्लीवासियों, बिल्कुल भी घबराएं नहीं! कोई लॉकडाउन नहीं है। बस दिल्ली पुलिस के हेल्प डेस्क पर उपलब्ध ट्रैफिक जानकारी से खुद को अपडेट रखें।

उधर, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि दिल्ली में वाहनों का प्रवेश 7 सितंबर की आधी रात से 10 सितंबर की आधी रात तक प्रतिबंधित रहेगा। यातायात प्रतिबंध मुख्य रूप से धौला कुआं मार्ग को प्रभावित करेगा। पुलिस ने गुरुग्राम में कंपनियों को 8 सितंबर को घर से काम करने की नीति लागू करने की भी सलाह दी है।

दिल्ली सरकार ने 8 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सरकार ने शहर में दुकानों, व्यवसायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को अपने कर्मचारियों और श्रमिकों को 8, 9 और 10 सितंबर को वेतन सहित छुट्टियां प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।

शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली हाई अलर्ट पर रहेगी। दिल्ली विश्व नेताओं की मेजबानी कर रही है, इसलिए पूरे शहर में एक लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- G20 summit: चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग कौन हैं, जो जी20 समिट में शी जिनपिंग की जगह लेंगे हिस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+