G-20: क्या दिल्ली में 3 दिनों के लिए लगेगा लॉकडाउन? अब दिल्ली पुलिस ने खुद दी जानकारी, बताए दिशानिर्देश
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में तीन दिन की बंदी को लेकर कई लोग अभी भी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दिल्ली में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लेकिन अब इस मामले पर दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि लोगों के बीच अफवाह फैलाई जा रही है कि जी-20 बैठक के दौरान दिल्ली में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा। यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। चूंकि कई राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हो रहे हैं, इसलिए हमने नई दिल्ली जिले में एक 'नियंत्रित क्षेत्र' बनाया है। इस क्षेत्र में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान तीन दिनों (8-10 सितंबर) के लिए बंद कर दिए गए हैं। हम लोगों को दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की सलाह देते रहे हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र के वास्तविक निवासियों को वैध आईडी दिखाकर आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली की सीमाओं से आने वाली आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications