फ्रीडम-251 का मास्टरमाइंड मोहित गोयल फिर गिरफ्तार, अब इस आरोप में चढ़ा पुलिस के हत्थे
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस ने शनिवार बताया कि उन्होंने साल 2016 में 200 करोड़ के फ्रीडम 251 स्मार्टफोन घोटाले में कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने रिंगिंग बेल्स कंपनी के 34 वर्षीय संस्थापक मोहित गोयल को उसके दो सहयोगियों सुमित यादव और विनीत कुमार के साथ गिरफ्तार किया। इन लोगों पर गोयल के साढ़ू को कथित तौर पर फंसाने की साजिश रचने और रेप पीड़िता को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी गोयल के साढ़ू विकास मित्तल पर अगस्त 2020 में द्वारका दक्षिण पुलिस स्टेशन में एक महिला के साथ बलात्कार, नशा करने और धमकी देने के का मामला दर्ज किया गया था और उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार गोयल ने मित्तल को एक व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी माना और 2016 में उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में मित्तल की संलिप्तता पर संदेह जताया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने कहा कि गोयल ने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विनीत उर्फ शैंकी और साथी सुमित यादव के साथ मिलकर मित्तल को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची। पूरी साजिश के बारे में बताते हुए आलोक कुमार ने कहा कि यह सब 2020 में मित्तल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के साथ शुरू हुआ। जब गोयल को मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने मित्तल के साथ अपना हिसाब चुकता करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस फेस्टिवल सीजन को लेकर हाई अलर्ट पर, आतंकी हमले की मिल रही धमकी
सबसे पहले उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड का इंतजाम किया। जब गोयल को पता चला कि जमानत पर छूटे मित्तल अपने परिवार के साथ उज्जैन गए हैं तो उन्होंने विनीत को वहां भेज दिया। उज्जैन पहुंचने के बाद विनीत ने मित्तल की आवाज में बलात्कार पीड़िता को फोन किया उसे धमकी दी और उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर मिलने के लिए कहा। विनीत उसी विमान से दिल्ली लौटा, जिसमें मित्तल और उसके परिवार के सदस्य यात्रा कर रहे थे। मित्तल जैसे ही दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे, उन्हें पुलिस ने महिला को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications