'मुफ्त की रेवड़ी' पर अरविंद केजरीवाल का केंद्र को प्रस्ताव, हमारी सेवाओं का आप भी इस्तेमाल करिए

नई दिल्ली, 16 अगस्त। चुनावी रेवड़ी को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया है कि हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करें। केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को प्रस्ताव देता हूं कि वह हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करें, राजनीति को अलग करते हुए इनका इस्तेमाल करना चाहिए। हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करिए, आप और हम मिलकर देश के सभी स्कूलों को बेहतर कर सकते हैं। सभी राज्य सरकारें इसे मिलकर करेंगे। इसे मुफ्त की रेवड़ी कहना बंद कीजिए, अच्छी शिक्षा मुहैया कराना रेवड़ी नहीं है। हमे मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम करना चाहिए। हमने पांच सालों में यह दिल्ली में किया है, दिल्ली के सभी 2.5 करोड़ लोगों को मुफ्त मेडिकल सेवाएं मिल रही हैं। अगर दिल्ली सरकार कर सकती है, तो इसे पूरे देश में किया जा सकता है।

ak

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने PM Modi के रेवड़ी कल्चर वाले बयान पर फिर दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि निशुल्क शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं कोई सौगात नहीं है बल्कि देश की गरीबी को खत्म करने का रास्ता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इसका इस्तेमाल सत्ता में आने के लिए प्रलोभन के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदलेखंड़ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए कहा था कि मुफ्त उपहार देने वाली रेवड़ी संस्कृति से हमे आगाह रहना चाहिए, यह हमारे देश के विकास में बाधा है।

    बता दें कि आज अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके बधाई देते हुए लिखा, मैं प्रार्थना करता हूं कि आप दीर्घायू हों और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे। प्रधानमंत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने शुक्रिया सर लिखा। गौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। वह दिल्ली के सातवे मुख्यमंत्री हैं। उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी की दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सरकार है। केजरीवाल पार्टी के संयोजक भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+