पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अंतरिम जमानत के लिए फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 20 अप्रैल को होगी सुनवाई
Manish Sisodia: दिल्ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने अब अपनी जमानत के लिए दिल्ली की स्थानीय कोर्ट का रुख किया है। इसी केस में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया। मनीष सिसोदिया ने लोकसभा चुनाव प्रचार के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका दाखिल किया है। आप नेता मनीष सिसौदिया ने शुक्रवार को ये याचिका दाखिल की है!
दिल्ली कोर्ट ने अंतरिम जमानत की मांग करने वाली मनीष सिसौदिया की याचिका पर ईडी और सीबीआई से जवाब मांगा है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है।
मनीष सिसौदिया ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए जमानत की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
मनीष सिसोदिया पर जानें क्या है आरोप
बता दें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीाष सिसोदिया ने सीबीआई के साथ-साथ ईडी ने भी आरोप लगाया था कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया, लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना लाइसेंस बढ़ा दिए गए।
इसके साथ जांच एजेंसियों ने सिसोदिया पर आरोप लगाया है कि लाभार्थियों ने कथित तौर पर 'अवैध' लाभ को आरोपी अधिकारियों तक पहुंचाया और जांच से बचने के लिए अपने खाते की किताबों में गलत प्रविष्टियां कीं।
फरवरी 2023 में मनीष सिसोदिया हुए थे अरेस्ट
गौरतलब है कि सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को "आबाकारी नीति घोटाले" में मनीष सिसोदिया की कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 मार्च, 2023 को सीबीआई की एफआईआर से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
इस आधार पर पिछली बार मिली थी अंतरिम जमानत
मनीष सिसोदिया ने 28 फरवरी, 2023 को दिल्ली कैबिनेट और उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। था। इससे पहले 12 फरवरी को, दिल्ली की एक अदालत ने आप नेता मनीष सिसोदिया को तीन दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जिससे उन्हें 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति मिल गई थी। सिसौदिया पिछले साल से दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जेल में बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications