Delhi: बुराड़ी में सड़क पर टहल रहे पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी
Delhi Burari News: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। यह हमला उस वक्त किया जब वो टहलने के लिए घर से निकले थे।

Delhi News: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी शुक्रवार देर शाम अपनी पत्नी के साथ बुराड़ी के पास सड़क पर टहल के लिए निकला था। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दोनों दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाश पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन और करीब 4,000 रुपये नकद छीन ले गए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ टहलने के निकले थे। टहलते हुए दोनों बुराड़ी तक पहुंच गए। इस दौरान दो बदमाशों ने पति-पत्नी पर हमला बोल दिया।
बता दें कि बदमाशों ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान बदमाशों ने कांस्टेबल से फोन और 4 हजार कैश भी छीन लिया। वहीं, गोली चलने की आवज सुनकर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े।
Recommended Video

लोगों की अपनी तरफ आते हुए देखकर बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वहीं, मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई और दोनों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस इस ममले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications