दिल्ली की रेड लाइट एरिया GB Road में दिन दहाड़े फायरिंग, 2 घायल
दिल्ली के संवेदनशील इलाके रेड लाइट एरिया जीबी रोड में दिन दहाड़े फायरिंग की खबर है। गोली लगने से एक महिला समेत कुल 2 घायल हुए हैं।

Photo: iStock
दिल्ली के जीबी रोड़ इलाके में मंगलवार दोपहर फायरिंग का मामला सामने आया। घटना के दौरान गोली लगने से एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। घटना की स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग को लेकर जांच और आरोपियों की तलाश जारी है।
Recommended Video

मामला जीबी रोड स्थित कमला मार्केट इलाके का है। जहां जीबी रोड स्थित कोठे पर गोली चलने की घटना सामने आई। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है। घायलों में एक महिला और एक पुरुष हैं। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मौके से फरार हैं।
शुक्रवार को कंझावला में हुई थी फायरिंग
एक हफ्ते के भीतर दिल्ली में फायरिंग का ये दूसरा मामला है। इसके पहले दिल्ली के कंझावला इलाके के ततेसर गांव में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए थे। जब पिछले हफ्ते शुक्रवार को शाम 6:24 बजे ततेसर ग्राम में फायरिंग की घटना की जांच कंझावला थाना पुलिस कर रही ही है। मामले में जांच कर टीम को घटना स्थल से एक खाली कारतूस और खून के धब्बे मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications