दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गोलीबारी, 4 लोग घायल
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। इस फायरिंग में 4 लोग घायल हुए हैंष पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश की राजधानी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने जाफराबाद इलाके में गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की मां शायरा बानो का कहना है कि मेरे दो बेटों को गोली लगी है, उनकी किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। मैंने किसी को देखा नहीं।
गोलीबारी में दो भाइयों को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जिन दो भाइयों को गोली लगी है उसमे से एक का नाम हमजा है, जिसकी कपड़े की दुकान है। जब दोनों भाई घर के बाहर बैठे थे इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और उन्होंने गोली चला दी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
युवकों की मां सायरा ने बताया कि जब मैं बेटों के लिए खाना बना रही थी, उस दौरान दोनों बेटे बाहर गली में बैठे थे और पड़ोसियों के साथ बात कर रहे थे। तभी गोली चलने लगी। दोनों भाई नमाज पढ़ने जाने वाले थे। पड़ोस का लड़का दौड़ते हुए आया उसने बताया कि मेरे बेटों को किसी ने गोली मार दी।












Click it and Unblock the Notifications