दिल्ली में सफदरजंग सहित दो अस्पतालों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भी आग लगने की खबर है।

नई दिल्ली, 27 मई: देश की राजधानी दिल्ली में दो अस्पतालों में आग लगने की खबर है। आग लगने की पहली घटना दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में सामने आई और सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा दिल्ली में गुरु अंगद नगर ईस्ट के पास स्थित एक अस्पताल में भी आग लगने की घटना घटी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

fire

वहीं, दिल्ली फायर विभाग ने सफदरजंग अस्पताल में लगी आग पर काबू पाने के बाद बताया कि ये घटना एक इन्वर्टर में आग लगने की वजह से हुई। हालांकि फायर विभाग की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आपको बता दें कि अभी हाल ही में दिल्ली के मुंडका इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगी थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+