Delhi News: नए साल की रात में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 10 दमकलों ने पाया काबू
Delhi Dwarka Fire News: राजधानी दिल्ली में नए साल की रात एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है। एक तरफ जहां लोग नए साल के स्वागत के जश्न में डूबे हुए थे, वहीं दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई।
हादसा की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी, जिसके बाद मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया।

हादसे को लेकर जनकपुरी फायर स्टेशन ऑफिसर अमित कुमार ने बताया कि हमें रात करीब 12.20 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद कुल 10 फायर टेंडर मौके पर थे। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा।
फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही आग से कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में आंकलन करने के बाद ही पता लग पाएगा।
चेन्नई: दुकान के बाहर पोस्टर ने पकड़ी आग
वही आज की दूसरी घटना तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आई। जहां नुंगमबक्कम में एक हेलमेट की दुकान के पास विज्ञापन पोस्टर में आग लग गई। आग इतनी भयनाक की थी एक साइड से पूरा रास्ता रोक दिया गया।
पोस्टर में आग ने इस कदर आग पकड़ी कि लपटें ऊंची-ऊंची उठने लगी। फिलहाल आग लगने के कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications