दिल्ली युसूफ सराय और पश्चिम विहार में लगी आग, घायलों को सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती
नई दिल्ली। Fire Broke out in Delhi देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की पहली घटना पश्चिम दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में हुई। यहां मीरा बाग इलाके की एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर आग लग गई। दमकल विभाग को रात 1 बजे के करीब आग की घटना की कॉल मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

2 घायलों को सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती
इस घटना में 2 लोग चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में फंस गए थे, जो इस घटना में घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को देर रात ही सरदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्तिओं की पहचान 68 वर्षीय देशराज और 44 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। देशराज 50 फीसदी जल गए हैं तो वहीं नीरज 10 फीसदी झुलस गए हैं।
यूसुफ सराय में गेस्ट हाउस में लगी आग
वहीं आग की दूसरी घटना दक्षिणी दिल्ली के यूसुफ सराय इलाके में घटी। यहां एक गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे के करीब यहां पर 2 सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने विक्राल रूप धारण कर लिया। यहां आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications