Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पटपड़गंज के जैन अस्पताल में लगी भीषण आग, घटना में कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली, जून 04। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में स्थित जैन अस्पताल में आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। आग लगने की घटना अस्पताल की दूसरी मंजिल पर घटी है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां पहुंची हुई हैं, जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Jain Hospital

आग लगने की एक अन्य घटना दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में घटी है। यहां एक केमिकल गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए एक ऑपरेशन के दौरान सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद राजधानी शहर में दिन में पांच दमकलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दमकल विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात 9.55 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अग्निशमन अभियान के दौरान दिल्ली दमकल सेवा के पांच कर्मियों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। अधिकारी ने बताया कि उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दमकलकर्मियों में से एक को छुट्टी दे दी गई। एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि अन्य का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+