दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक पंडाल में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गईं
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक पंडाल में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गईं
नई दिल्ली 4 सितंबर: नई दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक पंडाल में आग लग गई। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गई हैं। घटना राजौरी गार्डन इलाके में एचडीएफसी बैंक के पास विशाल एन्क्लेव में सुबह करीब 1.03 बजे की बताई जा रही है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि पंडाल में आग किस वजह से लगी, अभी तक इन बातों का खुलासा नहीं हुआ है। अधिकारियों ने कहा है कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एसके दुआ ने कहा, ''राजौरी गार्डन में एक टेंट हाउस में आग लग गई। आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया था और 23 दमकल गाड़ियां बुझाने के काम में लगी हुई थीं। आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।''
बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से आग लगने की काफी घटनाएं हुई हैं। हालांकि उसमें किसी को भारी नुकसान नहीं हुआ है। पिछली बार दिल्ली में सबसे भीषण आग मुंडका में लगी थी। मुंडका भीषण आग हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है। मुंडका आग कांड में जलने वालों में सिर्फ 6 लोगों की पहचान हो पाई थी। दिल्ली के मुंडका में आग मेट्रो स्टेशन के पास एक ऑफिस में लगी थी।
-
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहारादून का सफर 2.5 घंटे में होगा पूरा, कई शहरों में पहुंचना होगा आसान -
DC vs MI Weather: दिल्ली में KL का तूफान या मौसम का कोहराम? अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से आई डराने वाली खबर! -
Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट -
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया -
Delhi Traffic: IPL मैच से पहले अलर्ट! 4 अप्रैल को इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, नहीं तो घंटों जाम में फंसेंगे -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications