दिल्ली: सफदरजंग एयरपोर्ट की आईटी बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

नई दिल्ली, जून 14: दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट की आईटी बिल्डिंग में सोमवार दोपहर को आग लगने की घटना सामने आई है। एयरपोर्ट पर आग की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुट गई हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। सभी लोगों को इमारत से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाया जा रहा है।

Fire breaks out at building near Safdarjung airport in Delhi: Officials
बताया जा रहा है कि फायर सर्विस को आग लगने की सूचना सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे के करीब मिली थी। जिसके बाद मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं।
बताया जा रहा है कि, आग इतनी जबर्दस्त है कि उसने देखते ही देखते बिल्डिंग के एक पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इमारत में लगे कांच तोड़कर लोगों को बचाया गया

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। आग लगने से एयरपोर्ट पर दहशत फैल गई थी। वहीं दमकल कर्मी अभी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+