Delhi: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़कों के दो गुटों में झगड़ा, एक युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के जाकिर नगर में गर्लफ्रेंड को लेकर दो युवकों के दो गुटों के बीच खूनी जंग हो गई, जिसमें चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है।

Delhi girlfriend

राजधानी दिल्ली में गर्लफ्रेंड को लेकर दो युवकों के गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। मामला दिल्ली के जाकिर नगर का है, जहां घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया।

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में एक लड़की को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस हमले में उसके चार अन्य दोस्त घायल हो गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जाकिर नगर में एक युवक की प्रेमिका को लेकर किशोरों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में एक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस को शुक्रवार को जाकिर नगर में युवकों के दो गुटों के बीच कथित झगड़े की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा कि कुछ घायलों को चाकू से चोटें आई हैं, जिन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक का नाम श्येन बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि चार अन्य युवकों को बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर में ट्रांसफर किया गया है।

कैसे बढ़ी बात, जानिए

झगड़े और हत्या के इस मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करने वाले बिलाल को लगा कि वह अदीब से बात कर रही है। नतीजतन बिलाल ने अदीब को धमकी दी थी।

फिर शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों ने मामले को सुलझाने के लिए जाकिर नगर की गली नंबर छह में बैठक बुलाई। बिलाल अपने दोस्तों शोएब, ताबिश, हमजा और साबिर समेत अन्य लोगों के साथ आया था। पुलिस ने कहा कि ताबिश ने कथित तौर पर श्यान और चार अन्य युवकों को चाकू मार दिया, और मौके से भाग गया। अफजल के बयान के आधार पर जामिया नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+