धनबल और बाहुबल के खिलाफ लड़ाई, लगातार बढ़ रहा AAP की स्वच्छ राजनीति का कारवां
कर्नाटक विधानसभा चुनाव लेकर आम आदमी पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम करके अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूल मुद्दों को लेकर राजनीति में आई आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी वही मुद्दे उठाए, जो जनता से सीधे तौर पर जुड़े हैं। और, परिणाम ये हुआ कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन दिया। पंजाब से होता हुआ आम आदमी पार्टी का ये कारवां अब हिमाचल और गुजरात की तरफ चल पड़ा है।
गुजरात में आम आदमी पार्टी के लिए संभावनाओं का आसमान खुला है। इन राज्यों के बाद अब आम आदमी पार्टी ने एक और राज्य में अपने कदम जमाने शुरू कर दिए हैं। ये राज्य है भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाने वाला कर्नाटक। पार्टी की ओर से कहा गया है कि कर्नाटक में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम करके अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। पैसे और बाहुबल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाने का काम सौंपा गया है।

कर्नाटक में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव (Karnataka assembly election 2022) में सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने यहां भ्रष्टाचार के मुद्दे अपना चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत दे दिए है। आम आदमी पार्टी की मानें तो ज्यादातर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी प्रवक्ता और कर्नाटक आप के संयोजक पृथ्वी रेड्डी ने बताया कि सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राज्य के 170 निर्वाचन क्षेत्रों में ग्राम संपर्क अभियान के माध्यम से अभियान शुरू किया है।
आम आदमी पार्टी जिस गति से देश की राजनीति में पैठ जमा रही है, उसे देखकर अन्य दलों ने भी अब जनता के मुद्दों पर बात करनी शुरू कर दी है। अगर आज देश में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चुनावी मंच से बात हो रही है, तो इसका श्रेय आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल को ही जाता है। जाति, धर्म, बाहुबल और धनबल पर होने वाले चुनावों का रूप एकदम से बदल गया है और आज आम आदमी देश की राजनीति में फिर से शामिल है।
कर्नाटक में करीब 58,000 बूथ हैं और पार्टी हर बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर रही है। बूथ स्तर पर काम करके अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। पैसे और बाहुबल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाने का काम सौंपा गया है। रेड्डी ने कहा कि आप को बहुत लोकप्रियता मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications