दिल्ली में अब पिता-पुत्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में अपराध बेकाबू हो रहा है। शनिवार रात को जहां सीलमपुर इलाके में 10 राउंड फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं अब रविवार शाम को एक पिता-पुत्र की चाकुओं के गोदकर हत्या कर दी।
वारदात दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके की है, जहां झगड़े के बाद पड़ोसियों ने पिता-पुत्र की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

बाप-बेटे को मार डाला
रविवार रात नई दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में कुम्हार चौक चिराग के पास मृतक और उनके पड़ोसियों के बीच लड़ाई के बाद दो व्यक्तियों (पिता-पुत्र) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जय भगवान और 22 वर्षीय सौरभ के रूप में की गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
दोनों ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8 बजे मालवीय नगर थाने में कुम्हार चौक चिराग के पास चाकूबाजी की पीसीआर कॉल मिली। पुलिस अधिकारियों ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर हमें पता चला कि 55 वर्षीय जय भगवान और उनके 22 वर्षीय बेटे सौरभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।"
एक का आपराधिक रिकॉर्ड
पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक और पड़ोसियों के बीच मामलू बात पर झगड़ा हुआ था, जो कि चाकूबाजी में बदल गया। मृतक जयभगवान का आपराधिक रिकॉर्ड था। वह हत्या, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग आर्म्स एक्ट आदि सहित कई मामलों में शामिल था।अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने मौके से 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया।
10 राउंड फायरिंग, 1 की मौत
शनिवार को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अज्ञात लोगों के ग्रुप ने दो युवकों पर करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक 25 साल के युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications