Arvind Kejriwal के हमशक्ल ने रामलीला मैदान में पहुंचकर दे दिया धरना, फिर Oneindia के कैमरे पर हुई मजेदार बात
Farziwal protest at Ramlila Maidan: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचंड जीत के बाद रामलीला मैदान पर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर तेजी के तैयारियां चल रही हैं। इस बीच वनइंडिया तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा तो रामलीला मैदान में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब खुद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हमशक्ल बताने वाले एक व्यक्ति ने वहां धरना दे दिया।
'फर्जीवाल' के नाम से मशहूर इस व्यक्ति ने यहां आकर वनइंडिया के कैमरे पर केजरीवाल की स्टाइल में बातचीत करना शुरू कर दिया और अपने ही अंदाज में राजनीतिक कटाक्ष किए। जिसका मजेदार वीडियो आपको देखने को मिलेगा।

Farziwal का धरना और ड्रामा
यह वही रामलीला मैदान है, जहां 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में ऐतिहासिक जन लोकपाल आंदोलन हुआ था और यहीं से अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। अब जब दिल्ली में नई सरकार के गठन की तैयारी हो रही है, तब केजरीवाल के हमशक्ल ने रामलीला मैदान में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान वह केजरीवाल की नकल करते हुए बोले- "मोदी जी, मुझे भी यमुना की तरह साफ कर दो!"
"मैंने अपने गुरु को धोखा दिया, दिल्ली वालों को धोखा दिया, अब नई पार्टी बनाऊंगा-'आम औरत पार्टी'!"
उन्होंने अपने हावभाव और शब्दों से लोगों को चौंका दिया और यह तक कहा कि बीजेपी के भगवा गमछे से उन्हें "ऊर्जा" मिल रही है और उनकी "बैटरी चार्ज हो रही है।"
बीजेपी की शपथ ग्रहण तैयारियों के बीच अजीबोगरीब विरोध
दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस मौके पर जब बीजेपी सरकार की तैयारियां चल रही थीं, तब केजरीवाल के हमशक्ल ने आकर विरोध जताया। जब उनसे पूछा गया कि वह यहां क्यों आए हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा-"देखने आया हूं कि कौन-कौन सी मिठाइयां बन रही हैं और क्या शपथ छुपकर ली जा रही है!"
'फर्जीवाल' का अन्ना हजारे कनेक्शन?
दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर भी हाथ में ले रखी थी और दावा किया कि वह उनके "गुरुजी" अन्ना हजारे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोकपाल वापस लाने के लिए वह फिर से अनशन करेंगे। दिल्ली के बदले सियासी माहौल के बीच राजनीतिक हास्य का आप भी आनंद उठाइए।












Click it and Unblock the Notifications