Farmers Protest: दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्खा सदाना पर FIR, लाल किला हिंसा मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

Latest News of Deep Sidhu and gangster Lakha Sidhana, दिल्ली। 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर देश की राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले और आईटीओ में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू (Deep Sidhu) और गैंगस्टर लक्खा सिधाना (Lakha Sidhana) का नाम एफआईआर में शामिल किया है। तो वहीं, उपद्रव में दोनों की भूमिका को लेकर जांच भी जारी है। बता दें कि पुलिस ने अब तक इस मामले में 25 से ज्यादा केस दर्ज किए हैं और 19 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, 50 लोग हिरासत में हैं।

Farmers Protest: Delhi Police registers FIR for actor Deep Sidhu and gangster Lakha Sidhana

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने संवादाताओं को 26 जनवरी की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, किसानों ने 26 को पुलिस के द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पुलिस बैरिकेड तोड़कर हिंसक घटनाएं की। कुल मिलाकर 394 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कुछ पुलिसकर्मी आईसीयू (ICU) में भी है।' कहा, 'हम दिल्ली में गैर-कानूनी तरीके से किए गए आंदोलन और उस दौरान हिंसा और लाल किले पर फहराए गए झंडे को बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। हिंसा करने वालों की वीडियो हमारे पास है, विश्लेषण हो रहा है।

कहा कि गाजीपुर में किसान नेता राकेश टिकैत के साथ जो किसान मौजूद थे उन्होंने भी हिंसा की घटना को अंजाम दिया और आगे बढ़कर अक्षरधाम गए, हालांकि पुलिस द्वारा कुछ किसानों को वापस भेजा गया। लेकिन कुछ किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़े और लाल किले पहुंचे। उनकी पहचान की जा रही है, गिरफ़्तारियां की जाएंगी। अब तक 25 से ज्यादा मामले दर्ज़ किए गए हैं। कोई भी अपराधी जिसकी पहचान होती है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। जो किसान नेता इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया कि मंगलवार की हिंसक घटना के लिए राकेश टिकैत, डा. दर्शनपाल, जोगिंदर सिंह, बूटा, बलवीर सिंह राजेवाल और राजेंद्र सिंह सहित 37 किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। तो वहीं, ऐसा दावा किया जा रहा है कि आरोपी दीप सिद्धू फिलहाल गायब है। दिल्ली पुलिस उनकी तलाश में है। अपने ऊपर लगे सारे आरोपों पर अब दीप सिद्धू ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+