Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसान आंदोलन: दिल्ली मेट्रो ने ग्रीन लाइन पर 4 स्टेशनों को किया बंद

Farmers protest: नई दिल्ली। किसान आंदोलन (Farmers protest) की वजह से दिल्‍ली (Delhi) की कई सड़कें बंद की गई हैं, वहीं कई रूट्स डायवर्ट किए गए हैं। सोमवार की सुबह दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की तरफ से बताया गया कि ग्रीन लाइन के चार मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट्स को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी कि ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन, पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन और टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्‍जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।

Farmers Protest Delhi Metro Closes Entry Exit Gates of 4 Stations on Green Line

26 जनवरी की घटना के बाद दिल्ली में सुरक्षा बेहद सख्त

बता दें, केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खि‍लाफ किसान पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दिल्‍ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं। 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर हुई घटना के बाद लगातार किसान वापस जा रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से गाजीपुर बॉर्डर को खाली करने का आदेश भी दिया गया था, लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत के मीडिया के सामने रोने के बाद से एक बार फिर गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की उमड़ना शुरू हो गया। 1 फरवरी, सोमवार को संसद में बजट पेश होना है, ऐसे में किसानों के दिल्‍ली कूच करने की आशंका को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है।

द‍िल्‍ली पुल‍िस ने दी ये सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी कि आईएसबीटी आनंद विहार से गाजीपुर (Ghazipur) की ओर जाने वाली सड़क संख्या 56 पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। कई जगहों से ट्रैफिक में बदलाव किए गए हैं। रास्ते बंद होने और ट्रैफिक रूट में बदलाव होने से अक्षरधाम के आसपास लंबा जाम लग गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सुझाव द‍िया है कि लोग आनंद विहार, अक्षरधाम की तरफ जाने से बचें। पुलिस का कहना है कि गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur border) पूरी तरह से बंद होने से चलते कई रास्तों में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+