BJP के लिए वोट मांग रहे सेक्स सीडी में फंसे AAP के पूर्व मंत्री

संदीप कुमार दिल्ली सरकार में मंत्री थे। पिछले साल उनकी एक सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी और मंत्रिमंडल से निष्कासित कर दिया था।

नई दिल्ली। सेक्स सीडी में फंसने के बाद आम आदमी पार्टी से निकाले गए दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार इन दिनों एमसीडी चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं। संदीप कुमार नरेला से भाजपा प्रत्याशी सविता खत्री के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। सवाल पूछे जाने पर संदीप कुमार ने कहा कि वह अपने सभी मित्रों के लिए प्रचार करेंगे, चाहे वह भाजपा, बसपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ें। हालांकि इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम नहीं लिया।

sandeep kumar

संदीप कुमार ने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा कि केजरीवाल झाड़ू के जरिए देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हालांकि किसी पार्टी में शामिल होने के सवाल को संदीप कुमार ने टाल दिया। आपको बता दें कि संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आने पर भाजपा के कई नेताओं ने उनपर हमला बोला था।

गौरतलब है कि संदीप कुमार दिल्ली सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री थे। पिछले साल उनकी एक सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी और मंत्रिमंडल से निष्कासित कर दिया था। 9 मिनट लंबी इस सीडी में संदीप कुमार दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली की सियासत काफी गर्माई थी। ये भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी किया संकल्‍प पत्र, सिर्फ 10 रुपए में दिल्‍लीवाले खाएंगे खाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+