MCD चुनाव 2017: बीजेपी ने जारी किया संकल्‍प पत्र, सिर्फ 10 रुपए में दिल्‍लीवाले खाएंगे खाना

सबसे बड़ी बात है वो आधुनिक मशीनों से दिल्ली की सफाई करने और 10 रुपये में खाना देने का वादा है। तो जानिए क्‍या-क्‍या है बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में चंद दिन ही बचे हैं। इसी के मद्देनजर दिल्‍ली बीजेपी अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। हालांकि बीजेपी ने इसे संकल्‍प पत्र का नाम दिया है। पार्टी ने अपने इस संकल्‍प पत्र में कई बड़े-बड़े वादे किए है।

MCD चुनाव 2017: बीजेपी ने जारी किया संकल्‍प पत्र, सिर्फ 10 रुपए में दिल्‍लीवाले खाएंगे खाना

जो सबसे बड़ी बात है वो आधुनिक मशीनों से दिल्ली की सफाई करने और 10 रुपये में खाना देने का वादा है। तो जानिए क्‍या-क्‍या है बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में।
  • दिल्ली में नया टैक्स नहीं लगने का वादा।
  • गरीबों की मदद और शिक्षा में सुधार करने का वादा।
  • प्रदूषण रोकने के लिए वृक्षारोपण करने का वादा।
  • दिल्ली में पीएम मोदी के विजन को पूरा करने का वादा।
  • पार्षद एवं निगम के पदाधिकारी हर महीने RWA के साथ मीटिंग करेंगे और उनकी समस्याएं समझेंगे।
  • 500 वर्ग मीटर तक के प्लॉट के लिए नक्शा पास करने की अनिवार्यता को खत्म किया जाएगा।
  • प्रत्येक स्कूल में वाटर प्यूरिफायर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत गरीबों को सिर्फ 10 रुपये में खाना मिलेगा।
  • निगम को मिलने वाले फंड के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
  • रेहड़ी पटरी वालों का पक्का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
  • सफाई कर्मचारियों को निशुल्क जीवन बीमा और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा दी जाएगी।
  • अस्थायी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया गया।
  • लघु उद्योगों को लाइसेंस से मुक्त किया जाएगा।
  • अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाएंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+