15 अगस्त तक कनॉट प्लेस में तैयार हो जाएगा दिल्ली का पहला स्मॉग टावर- गोपाल राय
नई दिल्ली, जून 10: कोरोना वायरस से जूझ रही देश की राजधानी दिल्ली वायु प्रदूषण से भी काफी परेशान है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस पर पहला स्मॉग टावर लगाने का बड़ा ऐलान किया था, जिसको लेकर अब राहत भरी खबर सामने आ रही हैं। स्मॉग टावर आने वाले दो महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी हैं।

देश की राजधानी दिल्ली स्मॉग की बहुत बड़ी परेशान से जूझ रही हैं। यहां तक की दिल्ली में सांस लेना भी दुश्वार हो जाता है। इस दम घोंटू हवा के चलते खुद दिल्ली सरकार की चिंता भी बढ़ हुई हैं, हालांकि इस पर काबू पाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कई कदम उठाएं हैं। चाहे वो इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला हो या फिर चीन की तर्ज पर दिल्ली के अंदर स्मॉग टावर लगाने का बड़ा कदम हो।
अब दिल्ली के कनॉट प्लेस पर लगने वाला पहला स्मॉग टावर को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि जल्द इसका काम पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि दिल्ली का पहला स्मॉग टावर 15 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा। लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह टावर चीन के स्मॉग टावर की तर्ज पर काम करेगा। हालांकि इससे पहले खुद पर्यावरण मंत्री ने जून में टावर का काम पूरा होने की बात कही थी।
आपको बता दें कि ये टावर ऊपर से हवा को खिचेंगा और नीचे से साफ हवा छोड़ेगा। दिल्ली में बीते कई सालों से प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। इसकी वजह से लगातार लोगों बीमारियों की चपेट में आ रहे है। वहीं कई लोगों की जानें भी गई हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में दो स्मॉग टावर लगाएं जा रहे हैं। एक केंद्र सरकार लगा रही है और एक दिल्ली सरकार लगाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से लगाए जाने वाला स्मॉग टावर आनंद विहार होगा, वहीं दिल्ली सरकार वाला कनॉट प्लेस में लगाया जाएगा।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications