HDFC बैंक में जमा हुए 100 करोड़ पर ईडी के अधिकारियों की पैनी नजर
ED की निगाह में HDFC बैंक की ये शाखा निगाह में है। यहां संदिग्ध धनराशि ट्रांसफर की गई है।
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली स्थित करोलबाग स्थित HDFC बैंक की शाखा में संदिग्ध नकदी जमा किए जाने के संबंध में जानकारी हासिल की है। बताया जा रहा है कि यह नकदी 100 से 150 करोड़ रुपए तक की है।
यह जानकारी तब मिली जब बीते हफ्ते फाइनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट ने आधे दर्जन से ज्यादा खातों का सर्वेक्षण किया।
पाया गया है कि कुछ खातों में 8 नवंबर से 25 नवबंर के दौरान 30 करोड़ रुपए तक जमा कराए गए हैं। कहा जा रहा है कि खाताधारकों को यह पैसा 'एंट्री ऑपरेटर्स' ने ट्रांसफर किया है।

एंट्री ऑपरेटर टर्म किया इस्तेमाल
'एंट्री ऑपरेटर' शब्द के उपयोग के पीछे जांच एजेंसियों का तर्क है कि ये कोई व्यक्ति विशेष और हवाला डीलर्स हैं, जो फर्जी खाते खोलते हैं, शेल कंपनियां बनाते हैं, और उन खातों में बड़ी मात्रा में पैसे जमा करते हैं।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जब HDFC बैंक के प्रवक्ता से FIU की ओर से किए गए सर्वेक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीते हफ्ते सर्वे हमें ED से मिला था, जो एक रूटीन जांच हैं और यह एक निश्चित लेन देन के बारे में है, जिसके बारे में हमने कानूनन FIU को बता दिया था
हम उस सूचना को जल्द ED को सौंपने वाले हैं, जो हमसे मांगी गई थी।
इस संबंध में ED के सूत्रों ने बताया कि बैंक की इस शाखा पर सर्वे शुक्रवार को शुरू किया गया और सोमवार तक 100 करोड़ से ज्यादा की जांच हुई। जांच में शामिल अधिकारियों का कहना है ये इतनी बड़ा ट्रांजेक्शन बैंक मैनेजरों की मिलीभगत से हुआ होगा।
खाताधारकों के पास यूं गया पैसा
कहा कि कम से कम 100 करोड़ रुपए 8 नवंबर के दो हफ्ते बाद बैंक से बाहर और फिर खाताधारकों के पास गया। इसकी जांच कर रहे ED ने ऐसे तीन खाते पाए हैं और इनकी जांच जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले सर्राफा व्यवसायी जुड़े हो सकते हैं।
इससे पहले सोमवार (5 दिसंबर) को कालाधन सफेद करने के आरोप में प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने एक्सिस बैंक के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित बैंक ब्रांच में काम करने वाले दोनों मैनेजर पर 40 करोड़ रुपये का कालाधन सफेद करने का आरोप है।
दोनों मैनेजरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। ईडी करीब एक सप्ताह से इस मामले की जांच कर रहा था। आरोप है कि दोनों मैनेजर रिश्वत में सोने की ईंट लेते थे और बदले में काला धन सफेद करते थे।












Click it and Unblock the Notifications