राष्ट्रपति भवन के सर्वेंट क्वार्टर में मिली कर्मचारी की लाश
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के सर्वेंट क्वार्टर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की लाश मिली है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मृतक राष्ट्रपति सचिवालय में कार्यरत था और कुछ समय से बीमार चल रहा था। उसके क्वार्टर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था, इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के भीतर से कर्मचारी की लाश को बरामद किया।

साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान 48 साल के त्रिलोकचंद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि लाश की हालत देखकर लगता है कि कर्मचारी की मौत तीन से चार दिन पहले हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि कर्मचारी की मौत की वजह मौत हार्ट अटैक लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications