'सीएम केजरीवाल को फंसाने की साजिश है, एजेंसियों के पास कोई सबूत नहीं...', ईडी के समन पर AAP सांसद राघव चड्ढा

दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। वहीं दूसरी ओर सीएम विपश्यना के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी नेताओं ने समन को लेकर केंद्रीय एजेंसी ओर बीजेपी को निशाने पर लिया। पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि सीएम केजरीवाल को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है।

राघव चड्ढा ने कहा, "यह पूरा मामला फर्जी है। एजेंसी के पास कोई सबूत नहीं है और इस मामले में कोई अनियमितता नहीं है, बल्कि यह सब साजिश रची गई है। आप और सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाओ... यह समन तब भेजा गया है जब सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते पहले घोषणा की थी कि वह 10 दिनों के लिए विपश्यना पर जाएंगे। यह इसलिए भेजा गया क्योंकि उनका मकसद जांच करना नहीं बल्कि सीएम को फंसाना और मामला खत्म करना है। आम आदमी पार्टी...हमें लगता है कि ये समन एजेंसी ने नहीं बल्कि बीजेपी ने भेजा है।"

Raghav Chadha over ED summons CM Kejriwal

दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने सीएम केजरीवाल को दूसरी बार समन भेजा है। वहीं सीएम विपश्यना के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली सीएमओ कार्यालय की ओर दी गई जानकारी में कहा गया कि मुख्यमंत्री 10 दिवसीय विपश्यना शिविर पर रहेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सीएम को मंगलवार को ही विपश्यना शिविर के लिए रवाना होना था। हालांकि आईएनडीआईए की मीटिंग में व्यस्त होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके। सीएम विपश्यना ध्यान केंद्र 30 दिसंबर तक रहेंगे।

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि अरविंद केजरीवाल का विपश्यना जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। वे नियमित रूप से इस ध्यान पाठ्यक्रम के लिए जाते हैं। यह एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+